गोरखपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में 25 दिसंबर को प्रमुख अभियंता कार्यालय सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया सभागार, क्षेत्रीय कंप्यूटर केंद्र निकट रेलवे स्टेशन में मुख्य अभियंता स्तर 1 (पूर्व) हर प्रसाद की अध्यक्षता में मुख्य अभियंता (गंडक) विकास कुमार सिंह के मार्गदर्शन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात उनकी जीवनी तथा देश के लिए दिए गए योगदान एवं उनके साहित्यिक जीवन पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सहजनवा विधानसभा प्रदीप शुक्ला एवं पिपरौली ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव को आमंत्रित कर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर चर्चा की गई। वहीं विधायक के कर कमलों द्वारा मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में केपी सिंह वर्मा अधीक्षण अभियंता, आलोक कुमार अधीक्षण अभियंता, बीबी सिंह अधिशासी अभियंता, विनोद कुमार वर्मा अधिशासी अभियंता, वैभव सिंह अधिशासी अभियंता, आनंद कुमार गौतम अधिशासी अभियंता, अजय कुमार अधिशासी अभियंता एवं गंडक संगठन के सहायक अभियंता व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
DastakToday is proudly powered by WordPress
Post Comment