गोरखपुर। गीडा पुलिस ने सड़क पर खड़े ट्रकों का तिरपाल काटकर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, तीन पीस ट्रक का टायर और 17950 बरामद किया है। घटना का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।
गीडा थाना क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई कि बीते कई दिनों से चोरी की लगातार घटनाएं हो रही है। रोड पर खड़े ट्रकों का तिरपाल काट कर चार पहिया वाहन सवार चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए गीडा थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
आखिरकार गीडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक कमलेंद्र सिंह, महिला उप निरीक्षक दीप यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, कांस्टेबल पंकज कनौजिया, विजय यादव, विकास यादव और शिवम वर्मा ने जाल बिछाकर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।
पकड़े गए आरोपी राम आशीष चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव और वीरेंद्र श्रीवास्तव जुडियान गीडा के रहने वाले हैं। वहीं संदीप सिंह और राहुल सिंह चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
घटना का खुलासा पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त सड़क पर खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे और चोरी का सामान स्थानीय दुकानदार को बेच दिया करते थे। बताया कि राम आशीष चौहान पर 10 मुकदमा, संदीप सिंह पर 11, राहुल सिंह पर 8, अभिषेक श्रीवास्तव पर 4 और वीरेंद्र श्रीवास्तव पर दो मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अन्य सामानों की बरामदगी के लिए पूछताछ की जाएगी।
DastakToday is proudly powered by WordPress
Post Comment