गोरखपुर। हरैया नौसढ़ के रहने वाले मो. अकील खां व किस्मतुन निसा के पंद्रह वर्षीय पुत्र मो. आतिफ खान ने तीन साल में पूरा कुरआन-ए-पाक हिफ्ज (कंठस्थ) कर लिया है। आतिफ ने अपनी पढ़ाई दारुल उलूम बरकातिया अहले सुन्नत सैयदुल उलूम मगहर संतकबीरनगर से पूरी की है। हाफिज बनने पर आतिफ की उलमा किराम ने दस्तारबंदी की। तोहफ़ों व दुआओं से नवाजा गया।
आतिफ की इस कामयाबी पर मो. शकील खां, मो. शमीम खां, मो. अयूब खां, मो. आदिल खां, मो. आसिफ, मो. आसिम, एडवोकेट मो. यासीन, मास्टर शब्बीर अहमद, डॉ. पेशकार अहमद, सगीर अहमद, हाफिज मो. कादिर, पीर मोहम्मद, मो. आज़म, मो. आवेश आदि ने मुबारकबाद पेश की।
DastakToday is proudly powered by WordPress
Post Comment