उर्दू में सर्वाधिक सीजीपीए हासिल करने पर अधिवक्ता मोहम्मद राफे को मिला स्वर्ण पदक

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान गोरखपुर के युवा अधिवक्ता मोहम्मद राफे को उर्दू विषय में सर्वाधिक सीजीपीए प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पद्म भूषण डॉ. वी. के. सारस्वत, सदस्य नीति आयोग, भारत सरकार एवं पूर्व महानिदेशक, डीआरडीओ तथा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के हाथों मोहम्मद राफे को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

समारोह में उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य अतिथियों ने उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जोरदार तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।

मोहम्मद राफे ने उर्दू विषय में सर्वाधिक सीजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा निरंतर मेहनत और अनुशासित अध्ययन को दिया।
उन्होंने कहा कि समर्पण, लगन और मेहनत के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस उपलब्धि पर शहर के शिक्षकों, अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने मोहम्मद राफे को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Post Comment