सात मस्जिदों में आज से सिखाया जाएगा वुजू व गुस्ल का तरीका

गोरखपुर। दावते इस्लामी इंडिया की ओर से रविवार 18 मई से रात 9 से 9:45 मिनट तक शहर की सात मस्जिदों में वुजू व गुस्ल का तरीका सिखाया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में इस्लामी भाई निशुल्क हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी प्रशिक्षण के संयोजक मुहम्मद फरहान अत्तारी ने दी है। उन्होंने बताया कि फैजाने इश्के रसूल मस्जिद शहीद अब्दुल्लाह नगर, बरकाती मस्जिद नौरंगाबाद जमुनहिया, बेनीगंज की मस्जिद बेनीगंज ईदगाह रोड, मोती मस्जिद रसूलपुर , सुप्पन खां की मस्जिद खूनीपुर, कलसे वाली मस्जिद मिर्जापुर, दरोगा साहब की मस्जिद अफगान हाता में तीन दिनों तक पाकी हासिल करने का मुकम्मल तरीका सिखाया जाएगा। उन्होंने सभी इस्लामी भाईयों से इस प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Previous post

जामिया अल इस्लाह व एमए एकेडमी में 21 मई से 1 जून तक समर कैंप का आयोजन निखरेगी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा : हाफिज रहमत

Next post

जागरूक नागरिक मंच और स्त्री मुक्ति लीग द्वारा लगाया गया निःशुल्क मेडिकल कैम्प

Post Comment

You May Have Missed