सात परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड परीक्षा आज से शुरू

-17 से 22 फरवरी तक चलेगी परीक्षा -दो पालियों में होगा आयोजन

गोरखपुर। जिले में उप्र मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 17 फरवरी से 22 फरवरी तक चलने वाली इन परीक्षाओं में कुल 1210 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य के अनुसार परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में मुंशी (सेकेण्डरी फारसी) व मौलवी (सेकेण्डरी अरबी) परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक, जबकि दूसरी पाली आलिम (सीनियर सेकेण्डरी अरबी/फारसी) परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 40 मदरसों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

 

उन्होंने बताया कि मदरसा जियाउल उलूम पुराना गोरखपुर, गोरखनाथ, नोवाइस एकेडमी जंगल माघी भटहट, मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया, इमामबाड़ा दीवान बाजार, मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर, मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम असौजी बाजार, एसपी इंटर कॉलेज ममुआ मधुपुर और मदरसा अरबिया शमसुल उलूम सिकरीगंज को केंद्र बनाया गया है। इस बार से कामिल व फाजिल की परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने कामिल व फाजिल परीक्षा को अमान्य करार दे दिया है।

Previous post

अडानी परिवार द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह पर चादरपोशी करने पर अध्यक्ष इकरार अहमद ने दी बधाई

Next post

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन : सेराज अहमद कुरैशी

Post Comment