गोरखपुर। भारतीय सर्वधर्म एकता मंच द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पूर्व भव्य कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर साहबगंज से निकाली गई। इस यात्रा मे बड़ी संख्या मे सर्व धर्म के लोग शामिल हुए। यात्रा संस्था के संस्थापक संरक्षक अशफाक हुसैन मेकरानी के नेतृत्व मे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता मे निकाली गई।
यात्रा में मुस्लिम-सिख समुदाय से गुरुद्वारा प्रबंधक जसपाल सिंह गुरुद्वारा जटाशंकर, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी जावेद सिमनानी, शायर नसीम सलेमपुरी, पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडेय, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया, मदन अग्रहरी अतिथि के रुप मे शामिल हुए।यात्रा मे सबसे आगे हनुमान जी का पताका, संस्था का बैनर, डीजे साउंड, सुन्दर राधा रानी की झांकी, रथ पर विराजमान परम पूज्य पण्डित सोनू कृष्ण शास्त्री जी महाराज, महिलाएं मां बहने पीले वस्त्र मे पताका कलश लिएं हुएं, पीछे रथ पर विराजमान बाके बिहारी जी, हनुमान जी, गणेश जी, शंकर जी, लड्डू गोपाल को भक्त गण खींचते हुए दिखे।
कलश यात्रा मे बड़ी संख्या मे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं सर्व धर्म के समागम का एक सुंदर दृश्य देखने को मिला।इस यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव डॉ इरफान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी चरण शाही, अभय पाल सिंह, रविंदर चतुर्वेदी, शकील अहमद मुन्ना, अतुल निरंजन, गुलजारी यादव, ज्ञान चन्द,कालीमुल्लाह, सुधीर कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार, पंकज अग्रवाल, कैलाश बंसल, शिवम् अग्रहरी, पवन जयसवाल, संजीव तिवारी, अर्जुन जायसवाल, ज्योति अग्रवाल, ममता बंसल, ममता केडिया, नीलम जायसवाल, सरिता जायसवाल, प्रियांशी मोर्या प्रीती कुशवाहा, निक्की कुशवाहा, सूची कुशवाहा, कुमकुम कुशवाहा, पूनम अग्रहरी नन्हें मुन्ने प्यारे बच्चो मे अशहर, अलीजा, इबरा, रचित, हार्दिक, हर्ष आदि मौजूद रहे।
DastakToday is proudly powered by WordPress
Post Comment