×

नाजिया इलाही की गिरफ्तारी व सजा की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

नाजिया इलाही की गिरफ्तारी व सजा की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम तथा उम्मुल मोमिनीन हजरत आयशा रदियल्लाहु अन्हा की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी के नेतृत्व में उलमा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में दोषी नाजिया इलाही खान की गिरफ्तारी व कड़ी कानूनी सजा दिए जाने की मांग की गई।

शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम और उम्मुल मोमिनीन हजरत आयशा रदियल्लाहु अन्हा की शान में किसी भी प्रकार की गुस्ताखी मुसलमानों के लिए अत्यन्त पीड़ादायक और अस्वीकार्य है। धार्मिक हस्तियों के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करती हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि विभिन्न धर्मों और समुदायों की भावनाओं का सम्मान बना रहे।

उन्होंने कहा कि समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाली नाजिया इलाही खान पर प्रभावी कानूनी अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में महमूद, नदीम, उबैद, समद आदि शामिल रहे।

Post Comment