नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ अभिनंदन

गोरखपुर, बड़हलगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा गुरुवार की शाम गोरखपुर जनपद के लिये जारी सूची में बड़हलगंज से मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नारायण मिश्र व नरहरपुर से बृजेश वर्मा के नाम की घोषणा होने पर स्थानीय कार्यकर्ता काफी खुश हैं।

शुक्रवार को दोनों नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों दुर्गेश मिश्रा व बृजेश वर्मा का नगर पंचायत के सभागार में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के नेतृत्व में स्वागत/अभिनंदन किया गया।नेताद्वय का अभिनंदन करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में ही कोई भी कार्यकर्ता किसी भी उच्च पद पर पहुंच सकता है।

स्वागत अभिनंदन से अविभूत बड़हलगंज मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने कहा कि पार्टी ने हम पर विश्वास जता कर बड़ी जिम्मेदारी दी है, हम सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करते हुए पार्टी के सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की सोच को आगे ले जायेंगे, उन्होंने मनोनयन के लिये केंन्द्रीय, प्रदेश व जिला नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

नरहरपुर मण्डल अध्यक्ष बृजेश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर वह बुथस्तर पर पार्टी को मजबूत कर पार्टी नेतृत्व के विश्वास को पूरा करेंगे।इस अवसर पर जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, सभासद अमूल्य चन्द चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, ऋषि कुमार, सूरज सोनकर, लक्ष्मण साहनी, नियाज़ कुरैशी, सुनील यादव, संजय सोनकर, महामंत्री राजकुमार निगम, अजीत राव, शुभम तिवारी, आलोक तिवारी, रूद्रेश तिवारी, रमेश शाही, राजकुमार निगम, मुन्ना निषाद, राधेश्याम भारती, तबस्सुम बानो, राजीव पाण्डेय, अनूप जायसवाल, प्रकाशवीर जायसवाल, विनय तिवारी, गंगासागर शाही, आनंद तिवारी, विशाल सिंह, अष्टभुजा सिंह, चंदन पाण्डेय, कमलेश पटेल, प्रधान धर्मराज निषाद, मो० तैय्यब, अमरनाथ उमर, पवन यादव, धीरेंद्र तिवारी, सुरेश उमर सहित अन्य कई लोग मौजूद रहें।

Post Comment