मनमोहन सिंह के निधन से हुआ एक युग का अंत : तौकीर आलम

रानी लक्ष्मीबाई पार्क में कांग्रेसियों ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में तौकीर आलम के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजित हुई, जिसमें उपस्थित कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन रखा और स्वर्गीय मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण पर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष तौकीर आलम ने कहा कि मनमोहन सिंह के निधन से एक युग का अंत हो गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा की मनमोहन सिंहजी एक विश्व विख्यात अर्थशास्त्री थे तथा रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर भी रहे और 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि जब नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे उस वक्त मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री बने थे। एक वक्त था, भारत में संसाधन मात्र 15 दिन का ही उपलब्ध था, ऐसे में मनमोहन सिंहजी ने अपने सूझबूझ से और अपने अर्थशास्त्र का इस्तेमाल करके भारत को भली भांति संकट से उभारा। बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने भारत देश को विश्व में एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। देश के लिए उनके समर्पण को यह राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा।

डाक्टर भानू प्रताप सिंह और दिनेश सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंहजी के निधन से कांग्रेस पार्टी और हम सब की बहुत बड़ी क्षति हुई है। पूरा देश और प्रदेश आहत है। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सत्येंद्र निषाद ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ भानु प्रताप सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, श्याम जी त्रिपाठी, निर्मला पासवान, राजेश तिवारी, डॉक्टर विजाहत करीम, डॉक्टर सुरहीता करीम, महेंद्र मिश्रा, अनुराग पांडे, जय नारायण शुक्ला, जगदीश पासवान, विक्रमादित्य हिमांशु त्रिवेदी, हरी सेवक तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, जावेद जमाल अंसारी, तस्लीम आलम, सोहेल अंसारी, रामसमुझ सांवरा, ऋषि चंद गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, प्रदीप नाथ शुक्ला, विनीत पांडे, परवेज अख्तर, राजू सिंह, अहमद अंसारी, सूर्य नारायण, राव राजीव पांडे आदि सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Comment