गोरखपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्म दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर महानगर द्वारा अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के अगुवाई मे महानगर के 10 मंडलो मे बाईक रैली निकाली गई।
पंडित अटल विहारी वाजपेई के शताब्दी जन्मदिवस के अवसर पर दीनदयाल नगर मंडल से बाईक रैली का सुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष जैन ने हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली यात्रा को रवाना किया। रैली आजाद चौक से देवरिया बाईपास होते हुए पैदलगंज पर समापन हुआ।
मुख्य रूप से भजपा महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, भाजयुमो महामंत्री रजत गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित नारायण मल्ल, राहुल साहनी सहित तमाम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।सत्यार्थ मिश्रा ने कहा की भाजपा युवा मोर्चा महानगर की कार्यकर्ता अटलजी के जीवन से बहुत कुछ सीखते हैं। आज के दिन सभी मंडलो मे भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा 10 मंडलो मे बाइक रैली निकाली गई। अटलजी को याद करते हुए हम सभी कार्यकर्त्ता उनके जीवन के चरित्र को अपने अंदर चरित्रार्थ करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का प्राण लेते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ आज जन्म जयंती मनाया।
इसी क्रम मे गोरक्षा नगर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा महानगर उपाध्याय वीरेंद्र नाथ पांडे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। राप्ती नगर मंडल मे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अरुन सिंह उपस्थित रहे। बिस्मिल नगर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप मे महानगर उपाध्यक्ष दयानंद शर्मा मंडल अध्यक्ष शिवम सिन्हा उपस्थित रहे। गीता नगर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में अच्युतानंद शाही गौरव गोस्वामी उपस्थित रहे। भौवापर मंडल मे मुख्य अतिथि के रूप मे महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा सुरेंद्र चौबे उपस्थित रहे। मालवीय नगर मंडल में पार्षद मनोज निषाद, राहुल पाण्डेय, संतोष नंद आर्य अमित नारायण मल्ल उपस्थित रहे।

Post Comment